बीकेयू (भूमिपुत्र) ने नवरात्र पर जिला अस्पताल में मरीजों को बांटा दूध और ब्रेड

Views

​उन्नाव। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर भारतीय किसान यूनियन (भूमिपुत्र) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध और ब्रेड (दूध-बंद) का वितरण किया गया।
​इस सेवा कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना गया और उन्हें पौष्टिक आहार के रूप में दूध व ब्रेड वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद ने कहा कि जरूरतमंदों और बीमारों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और संगठन भविष्य में भी इस तरह के जनहित और सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
​इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष धर्मेश, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुफीद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम, जिला सचिव जुनैद, महिला मोर्चा जिला सचिव राजरानी, महिला मोर्चा जिला सचिव पूनम, युवा जिला सचिव परशुराम, उबेद तथा अरमान सहित संगठन की समस्त टीम मौजूद रही।

0/Post a Comment/Comments