रास गरबा एवं डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
Views
फतेहपुर । नवदुर्गा पर्व को लेकर देव गार्डन वर्मा चौराहा में संयुक्त महिला मोर्चा समिति एवं ज्ञानस्थली विद्यालय की अध्यक्ष उमा गुप्ता के द्वारा आयोजित देव गार्डन में 12वें रंगीलों रास गरबा एवं डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला, ब्रह्म कुमारी प्रजापति बहन नीराजी, ज्योति शास्त्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। डांडिया उत्सव में महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत नौ महिलाओं को उनके द्वारा अपने क्षेत्र में किये गये अच्छे कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा और मधुर संगीत की धुन पर गरबा, डांडिया, ग्रुप डांस और डांडिया कपल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चियों द्वारा प्रस्तुत तलवारबाजी का प्रदर्शन रहा, जिसने अदम्य साहस, आत्मविश्वास और महिला शक्ति का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष प्रेमा सिंह राठौऱ, रोटी घर की अध्यक्ष समाजसेवीका स्मिता सिंह, सुनिधि तिवारी, भारतीय वैश्य एकता परिषद की महिला मोर्चा सहित अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता, अंजना शिवहरे , सुनीता गुप्ता, भारती शिवहरे, नेहा शिवहरे, उपासना शरण, रश्मि शिवहरे, सोना शिवहरे, काजल शिवहरे, नीलम शिवहरे, शालिनी शिवहरे, वंदना द्विवेदी, सोनी शिवहरे, रूचि शिवहरे, सारिका शिवहरे, नैंसी शिवहरे आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी प्रजापति की बहन नीरा, आयोजन समिति एवं भाजपा नेता विनय शरण, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, अरूण जायसवाल, अमित मिश्रा नीटू, वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
Post a Comment