अमावस्या पर ओमघाट मे हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान ।

Views
 फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने  दीपदान किया । 
गंगा आरती में महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना चाहिए।  
गंगा आरती मे भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम  ने कहा कि  गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें ।     अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी  ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। 
 इस मौके पर   गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, रविंद्र सिंह लक्ष्मी सिंह, माही तिवारी ,नीतू गुप्ता, पंकज कुमार, राघवेंद्र , अनुज, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक,  प्रांशु रस्तोगी, विवेक , माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा  मौजूद रहे। 
---------------------------

0/Post a Comment/Comments