अपना दल एस ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, पशुओं के टीकाकरण और मकान क्षति के सर्वे की भी मांग

Views
 क्षति का सर्वे कर किसानों को मुआवजा देने की मांग
फतेहपुर। बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जिले के विभिन्न कृषक क्षेत्रों में अधिक बारिश से केले, धान और हरी सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रभावित किसानों के लिए आपदा राहत शीघ्र जारी की जाए तथा उन्हें आर्थिक सहायता के साथ बीज और उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। तराई क्षेत्रों में पशुओं में लम्पी रोग, मुंहपका-खुरपका और गलाघोंटू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा शिविर लगाकर टीकाकरण कराने की मांग भी उठाई गई। पदाधिकारियों ने गौ नंदिनी योजना का लक्ष्य बढ़ाने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष के अनुसार योजना में छह लाभार्थियों का लक्ष्य था, जबकि जिले में 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष लक्ष्य बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव पशुपालन को पत्र भेजने की मांग की गई। इसके अलावा बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को नियमानुसार प्रतिपूर्ति दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह पटेल, मीडिया सचिव पथ्यू वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मंच काली हरकोहा, आईटी मंच से दिलदार अली, जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश रावत, जिला सचिव सुनील पटेल, हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष सोनू पासवान, जिला उपाध्यक्ष दीपक पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शिवांश पटेल, विधिक मंच की जिला अध्यक्ष राशिका श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष एससी-एसटी मंच राहुल कुमार और महिला मंच की जिला सचिव सुमन पासवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments