आयशर के न्यू प्राइम 551 ट्रैक्टर की शानदार लॉन्चिंग, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

Views

फतेहपुर। जिले के मलवां स्थित भारत पेट्रोलियम बरौरा मोड़ मलवां पर जय किसान ट्रैक्टर ललौली रोड बिन्दकी द्वारा आयशर के नए न्यू प्राइम 551 ट्रैक्टर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान एक विशाल किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रैक्टर डीलर राघवेन्द्र सिंह, अश्वनी गुप्ता और योगेन्द्र सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर कंपनी के एरिया मैनेजर गौरव पाण्डेय एवं सेल्स मैनेजर नरेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को नए आयशर न्यू प्राइम 551 ट्रैक्टर की आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज, दमदार इंजन क्षमता व इसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि यह नया मॉडल किसानों की खेती से जुड़ी हर जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे कृषि कार्यों में अधिक दक्षता और मुनाफा मिलेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं किसानों की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजोले सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, एडवोकेट राजबहादुर सिंह, गंगू पंडित, बाबू शुक्ला, रामेश्वर सिंह, चन्द्र पाल, अमित तिवारी, विजय शरन व बैजू सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय किसान उपस्थित रहे। सभी किसानों ने नए ट्रैक्टर के फीचर्स की सराहना की और इसे कृषि क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन विकल्प बताया।

0/Post a Comment/Comments