फतेहपुर त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत राज्य स्तरीय कृषक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर के द्वारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के लिए 50 किसानों के भ्रमण दल को भेजा गया ।भ्रमण के दौरान किसान वैज्ञानिक और आधुनिक कृषि तरीकों की जानकारी हासिल करेंगे। उप कृषि निदेशक ने उम्मीद की कि वे यहां सीखी गई नई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाएंगे और जिले के दूसरे किसानों को भी आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करेंगे।आधुनिक तकनीकी की जानकारी भी मिलेगी किसानों से कहा कि कृषि संस्थानों में उन्हें फसल विविधीकरण, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक व टिकाऊ कृषि के साथ-साथ मिट्टी के स्वास्थ्य प्रबंधन की बारीकियां सीखने को मिलेंगी।उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने बताया कि 'आत्मा' योजना के तहत यह भ्रमण किसानों के ज्ञान और क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। संस्थानों से सब्जी और बागवानी की आधुनिक तकनीकी जानकारी भी मिलेगी। इस कार्यक्रम और भ्रमण दल का संचालन संस्था सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने किया। बताया कि किसानों को कृषि तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण और कटाई के बाद के प्रबंधन का भी व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। मिलेट्स के बारे में जानकारी मिलेगी इस शैक्षणिक भ्रमण दल में राकेश कल्लू पाल सुरेंद्र सोनम बिट्टू रेखा कविता रीता देवी आदि रहे
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के लिए 50 किसानों के भ्रमण दल को भेजा गया
Views
Post a Comment