पितृ पक्ष की नवमी पर मोती गौशाला में गौसेवा, गोवंशों को खिलाया 4 कुंतल पशु आहार

Views

​गोसेवकों ने समाज से की आगे आने की अपील, बोले— केवल सरकारी नहीं, समाज की भी है सामूहिक जिम्मेदारी
​भिटौरा। पितृ पक्ष की नवमी तिथि के पावन अवसर पर तारापुर भिटौरा स्थित मोती गौशाला में एक विशेष गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गोसेवकों ने गौशाला में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के लिए 4 कुंतल कपिला पशु आहार उपलब्ध कराया और अपने हाथों से गौमाता को खिलाया।
​कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में गौसेवा के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता बढ़ाना और गौशालाओं की स्थिति में सुधार के लिए जनभागीदारी को प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थित गोसेवकों ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न रहकर समाज का सामूहिक दायित्व होना चाहिए। गौशालाओं का संचालन और गोवंशों का भरण-पोषण सिर्फ सरकारी तंत्र पर निर्भर नहीं छोड़ा जा सकता, बल्कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार आगे आकर योगदान देना चाहिए।
​गोसेवकों ने आम जनमानस से अपील की कि वे समय-समय पर गौशालाओं का भ्रमण करें और गोवंशों के लिए हरा चारा, पौष्टिक पशु आहार व अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से आचार्य प्रेम सागर मिश्र, अखिल बाजपेई, सुनील तिवारी, आशीष बाजपेई, जय मिश्रा, योगेश बाजपेई, मनीष शुक्ला, अवधेश दुबे, सुनील कुमार, विनोद शुक्ला सहित कई अन्य गोसेवक व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments