04 नवंबर को होगा श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव राजगद्दी का आयोजन

Views

- धार्मिक आयोजन के साथ साथ राष्ट्रभक्ति का भी भाव होगा प्रदर्शित, सम्मानित होंगे देश की रक्षा करने वाले वरिष्ठ सेनानी 
- पर्वों को सकुशल संपन्न कराने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया जायेगा सम्मानित, सभी धर्म गुरूओं का मिलेगा आशीर्वाद 
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव राजगद्दी 04 नवंबर को पीलू तले चौराहे पर धूमधाम से मनाई जायेगी। इस बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंच को भव्यता प्रदान करने के लिये विशेष रूप से फूलों से सजाया जायेगा साथ ही देश की रक्षा करने वाले पांच वरिष्ठ सेनानियों का किया जायेगा सम्मान। कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक कर बनाई रणनीति। सम्मानित किये जायेंगे अधिकारी एवं कर्मचारी। उक्त निर्णय श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी ने कहा कि महानंद रामलीला कमेटी द्वारा परंपरागत राजगद्दी का कार्यक्रम पीलू तले चौराहा पर होता है जिसको इस बार बडी ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। 
मंडल के संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि आगामी पर्वों में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय होगा ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी उक्त कार्यक्रम में किया जायेगा। इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गई है। 
संचालन करते हुये मंडल के महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने कहा कि 04 नवंबर को पीलू तले चौराहे पर होने वाले राजगद्दी कार्यक्रम को इस बार अलग अंदाज में मनाया जायेगा जिसमें वृंदावन के कलाकारों द्वारा झांकियां एवं विभिन्न धार्मिक गीत संगीत एवं भजन प्रस्तुत किये जायेंगे। 
बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक उमेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, आडिटर राजीव पोरवाल, दिलीप मोदनवाल ,चौधरी गुड्डू राइन, विनय गुप्ता फौजी, सत्येंद्र अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी, आकाश मोदनवाल, आजम खान, गुलाम अली, नूर आलम, रोहित चौरसिया आदि मौजूद रहे। 
------------------------------

0/Post a Comment/Comments