प्रभारी राजपाल कश्यप की PDA जन चौपाल हुई संपन्न ,दलजीत निषाद व पंकज कश्यप की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में 1500 से 2000 से अधिक जुटे लोग..!य
सुकरू का डेरा में PDA जनचौपाल का भव्य आयोजन, राजपाल कश्यप ने महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना
असोथर/फतेहपुर। सरकंडी क्षेत्र के मजरे सुकरू का डेरा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व जिला अध्यक्ष दलजीत निषाद एवं भारतीय स्वयंशक्ति संघ (BSS) के संस्थापक कुंवर पंकज कश्यप ने की। आयोजकों के अनुसार जनचौपाल में करीब 1500 से 2000 से अधिक ग्रामीण एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान पंकज कश्यप ने कहा कि भले ही कोई पार्टी नहीं ज्वाइन की लेकिन PDA हम भी हैं।कार्यक्रम में नरेश उत्तम पटेल, रियाजुल, धीरेंद्र निषाद और कोमल निषाद समेत सपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए राजपाल कश्यप ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल किए। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
कार्यक्रम में बच्ची लाल निषाद, सत्यनारायण निषाद, अखिलेश निषाद, संतोष निषाद, अर्जुन निषाद, शिवप्रसाद मास्टर और रजनी पाल मास्टर समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। जनचौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
Post a Comment