जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

Views

फतेहपुर। जिले भर में निर्माण, अभियांत्रिकी और तकनीकी विभागों में सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, कार्यशालाओं और विद्युत उपकेंद्रों पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने औजारों और मशीनों की पूजा कर देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। नलकूप खण्ड सिंचाई विभाग में आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अभियन्ता प्रशान्त सिंह तथा सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार यादव, बबलू भारती, मूलचंद्र यादव, अभिषेक कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार और अरविंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्युत विभाग के सथरियाव पावर हाउस में पूजन कार्यक्रम का आयोजन जेई दीप नारायण के नेतृत्व में हुआ, जहाँ पंकज, ज्ञानेंद्र, आशीष, नरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह और अशोक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, राधानगर पावर हाउस में एसडीओ महेश चन्द्र, जेई शैलेन्द्र सिंह, नमन सचान, हिमांशु वर्मा, दीपक साहू और सुनील कुमार ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। उधर तेलियानी ब्लॉक के समीप स्थित लघु सिंचाई विभाग की कार्यशाला में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता शुभम कुमार मिश्र, जेई अक्षय कुमार, बसन्त गुप्ता और राकेश कुमार पाल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी स्थानों पर पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। पूरी जनपद में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

0/Post a Comment/Comments