फतेहपुर 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ और 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' के ई-पोर्टल तथा सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश के 'उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप' एवं उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC, भारत टैक्सी का उत्तर प्रदेश में शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री , उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लॉन्चिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद फतेहपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में मा0 राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ0प्र0 सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान, मा0 विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल, मा0 विधायक बिंदकी श्री जय कुमार सिंह जैकी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव, अपना दल मा0 जिला अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र पटेल, फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट को–ऑपरेटिव बैंक लि0 अध्यक्ष श्री प्रभुदत्त दीक्षित, एलडीबी चेयरमैन खागा श्री अनिल मिश्रा, बिंदकी बलराम सिंह चौहान, अयाह शाह श्री जितेन्द्र सिंह, श्री सुशील सिंह चन्देल की गरिमामयी उपस्थिति में देखा व सुना गया एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का आत्मसात किया गया।
मुख्य कृषक समृद्धि योजना में लघु एवं सीमांत कृषक भाईयों को रु0 06 लाख तक का दीर्घ कालिक ऋण(05 वर्ष एवं उससे अधिक), 06 प्रतिशत का प्रभावी ब्याज दर पर मिलेगा जिससे कृषक भाई अपने कृषि के कार्यों को मजबूत और सुदृढ़ कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल https://mksyldb.in/ पर पारदर्शी एवं सुगम ऋण स्वीकृत प्रक्रिया की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद स्तर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ0प्र0 सरकार को सहकारिता एवं डिस्ट्रिक्ट को–ऑपरेटिव के अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही मा0 विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल, मा0 विधायक बिंदकी श्री जय कुमार सिंह जैकी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव, अपना दल मा0 जिला अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र पटेल, फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट को–ऑपरेटिव बैंक लि0 अध्यक्ष श्री प्रभुदत्त दीक्षित, एलडीबी चेयरमैन खागा श्री अनिल मिश्रा, बिंदकी बलराम सिंह चौहान, अयाह शाह श्री जितेन्द्र सिंह, श्री सुशील सिंह चन्देल को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 05 कृषकों को भी अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
मा0 राज्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना से कृषकों के साथ सहकारी बैंक भी मजबूत होंगी और कृषक समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। डबल इंजन की सरकार में सभी को निरंतर समृद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। कृषक भाई हमारे जब कम करते है तभी हमारे देशवासियों का भरण पोषण होता हैं इसलिए कृषकों को समृद्धि कैसे पहुंचाये , के लिए देश के मा 0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी निरंतर कार्य करते रहते है। मा0 मुख्यमंत्री जी फसल उत्पादन का सही मूल्य मिले के लिए फसल काटने से पहले एमएसपी तय कर देते है ताकि कृषकों को उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिल सके। यह तभी संभव हो सका जब आप लोग डबल इंजन की सरकार बनाए है। उन्होंने कृषकों को खाद व उर्वरक और पारदर्शी ढंग से मिले के लिए आज उर्वरक सेतु मोबाइल एप एवं डाटा व सेंटर UPCDC लांच किया है जिससे कि कृषकों को उर्वरक सुगमता और पारदर्शिता के साथ मिल सके और इसकी निगरानी एवं समीक्षा निरंतर होती रहे के लिए डाटा सेंटर बेस बनाया गया है। डबल इंजन की सरकार में सहकारिता की समितियों को ब्रांडिंग एवं आधुनिकीकरण किया जा रहा है। सहकारिता को नई दिशा देने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि किसान मजबूत होगा, सहकारिता मजबूत होगी तभी देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। अन्नदाता किसान समृद्ध होगा तो बहुत समृद्ध होगा। इसी थीम पर डबल इंजन की सरकार कम कर रही है।
इसी क्रम में मा0 विधायक जहानाबाद, मा0 विधायक बिंदकी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं सहकारी समितियों एवं उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 के कार्यों एवं प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपने– अपने विचार व्यक्त किए।
फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट को–ऑपरेटिव बैंक लि0 अध्यक्ष श्री प्रभुदत्त दीक्षित ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का आभार व् धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सहकारी समितियां व उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में निरंतर समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार, उप कृषि निदेशक, एआर को –ऑपरेटिव, एलडीबी के पदाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भरी संख्या में कृषक सहित संबंधित उपस्थित रहे।
Post a Comment