फतेहपुर उप कृषि निदेशक फतेहपुर ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी, महोदय की अध्यक्षता में "किसान दिवस" जनपद स्तर पर आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में माह सितम्बर-2026 का "किसान दिवस" दिनॉकः 16 सितम्बर, 2026 को समय 12:00 बजे से 02:00 बजे अपरान्ह तक विकास भवन, सभागार में आयोजित कराया जायेगा। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों / विशेषज्ञों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा। कृपया किसान दिवस से सम्बन्धित अनुपालन रिपोर्ट बैठक के तीन दिन पूर्व उपलब्ध कराने का कष्ट करें तथा अनुपालन रिपोर्ट के साथ किसान दिवस में अनिवार्य रूप से स्वयें भाग लेने का कष्ट करें। बैठक का एजेण्डा निम्नवत है-एजेण्डा :-
1- दिनांक 19-08-2026 को आयोजित किसान दिवस की अनुपालन रिपोर्ट।
2- किसान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों पर कृत कार्यवाही एवं निस्तारण की रिपोर्ट।
Post a Comment