फतेहपुर क्षेत्रीय विज्ञान एवं ए.टी.ल.कार्यशाला विद्या भारती पूर्वी उत्तरप्रदेश तीन दिवसीय कार्यशाला का सुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री हेम चन्द्र जी क्षेत्रीय संघठन मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तरप्रदेश, विशिष्ट अतिथि माननीय रजनीश पाठक जी प्रान्त संगठन मंत्री कानपुर प्रान्त,विशिष्ट अतिथि आदरणीय श्री अयोध्या प्रसाद मिश्र जी प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रान्त, श्रीमान बांके बिहारी पाण्डेय जी क्षेत्रीय विज्ञान संयोजक विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश, श्री ज्ञानेंद्र गुप्ता जी प्रांतीय विज्ञान संयोजक कानपुर प्रान्त, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक श्रीमान राकेश श्रीवास्तव जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह जी उपस्थित रहे। आये हुए अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम सिंह जी ने कराया। प्रस्ताविकी क्षेत्रीय विज्ञान संयोजक श्रीमान बांके बिहारी पाण्डेय जी ने प्रस्तुत की, उन्होंने आये हुए अतिथियों एवं 49 जिलों से आये विज्ञान संकुल प्रमुखो, सह प्रमुखो का धन्यवाद दिया। इस कार्यशाला में 49 जिलों से आये 125 विज्ञान एवं ए.टी.ल.आचार्य एवं आचार्या बहनो ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय हेम चन्द्र जी ने आये हुए प्रतिभागी आचार्यो का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने बताया की बच्चों को प्रयोगशाला में नए प्रयोग कराने चाहिए। इस दिशा में सभी को मिलकर काम करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में आभार विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान राकेश श्रीवास्तव जी ने नवाचार से बच्चों को तैयार करने एवं उचित मार्गदर्शन देने की बात कही ।जिससे वे प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सके।और अपने जीवन में नई उपलब्धियों को पा सकें।
Post a Comment