फतेहपुर सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के उद्देश्यो की पूर्ति हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर दिनॉक 26.09.2026 को ठा. युगराज सिंह विश्वविद्यालय, फतेहपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर काउन्सलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह जी व श्री अन्नू श्रीवास्तव जी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, फतेहपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मीडिया बन्धु तथा रोजगार के इच्छुक युवा उपस्थित रहे। मेले में 10 से अधिक विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे लगभग 763 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 273 अभ्यर्थी प्रारम्भिक रूप से चयनित / शार्टलिस्ट किये गये। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना से वारंट ऑफीसर श्री अमरेन्द्र कुमार जायसवाल व श्री दुर्गेश सिंह द्वारा अग्निवीर वायु के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रेय शुक्ला व श्री शशॉक पान्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर के श्री हर्ष लालवानी, सहायक सेवायोजन अधिकारी श्री एम. के. यादव, हसमत अली, आशुतोष वर्मा, चन्द्रकिशोर, सुखनंदन सक्सेना, नीतू सिंह, वाई पी, संदीप, ललित कुमार, अतुल कुमार व रामा देवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
ठा. युगराज सिंह विश्वविद्यालय, फतेहपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर काउन्सलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Views
Post a Comment