पाल सामुदायिक उत्थान समिति के तत्वाधान में मेधा अलंकरण समारोह एवं अहिल्याबाई होल्कर चौराहे का अनावरण का कार्यक्रम सम्पन्न

Views

फतेहपुर! पाल सामुदायिक उत्थान समिति द्वारा रामलीला मैदान में मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष देशराज पाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ई हरिश्चंद्र मंडल,विशिष्ट अतिथि में मुन्नालाल पाल (अध्यक्ष पाल विकास समिति वाराणसी) सहित समाज के तमाम नेता एवं सामाजिक संगठनों के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं समिति के अध्यक्ष डॉ अमित पाल ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी समिति के माध्यम से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में 75% से ऊपर अंक अर्जित करने वाले लगभग 35 मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है । इसके साथ ही साथ एड ऋतिक पाल की माता  मुराइन टोला वार्ड से सभासद श्रीमती सरोज पाल के द्वारा नगर पालिका परिषद फतेहपुर में दिए गए प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा नामित किए गए अहिल्याबाई चौराहे के सुंदरीकरण के लिए समिति के माध्यम से अहिल्याबाई मूर्ति के लिए विशेष रूप से आर्थिक सहयोग करने वाले एपी मोटर्स के डायरेक्टर राकेश पाल सहित भीखूलाल पाल, ई. सत्यपाल पाल, ई. जे पी पाल, रामपाल पाल, मनमोहन पाल, ऋतिक पाल, जितेंद्र पाल को भी प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए श्रम, शक्ति, हुनर, बुद्धी लगाने वाले समिति के पदाधिकारी देशराज पाल, देवी प्रसाद पाल,समरजीत पाल, हिमांशू पाल, श्यामलाल पाल, श्रीकांत पाल, बाबूलाल पाल, जितेंद्र पाल जीतू, रामचंद्र पाल, दिलीप पाल, दिनेश पाल बौरा, इंद्रराज पाल, अर्जुन पाल, कुलदीप पाल बबलू, रामप्रताप पाल, रामविनोद पाल, विनोद पाल, राजेश पाल, घनश्यामपाल टक्करी, बबलू पाल प्र जिला पंचायत सदस्य आदि को भी प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। चौराहे के अनावरण के मौके पर नगर पालिका परिषद बोर्ड के उपस्थित सभासदों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण गोरखपुर से आए जादूगर अशोक यादव का रहा जिन्होंने तर्क और विज्ञान को अपनाते हुए समाज से ढोंग, आडंबर, पाखण्ड एवं कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया। तो वही बनारस से पधारे मुन्ना लाल पाल ने जिस तरह से बनारस के अहिल्याबाई घाट से सरकार द्वारा सुंदरीकरण के नाम से न्याय एवं महिला शाक्ति करण की मिशाल अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियों को जमीदोज किया गया सबके सामने रखा। मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र मंडल ने पेरियार रामास्वामी की जयंती पर आयोजित मेधा अलंकरण समारोह एवं अहिल्याबाई होल्कर चौराहे के अनावरण कार्यक्रम की तारीफ करते हुए आयोजकों एवं मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए नगर पालिका परिषद बोर्ड के चेयरमैन सहित सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया और पेरियार एवं अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। समाज के उत्थान के लिए एकता के साथ साथ आर्थिक एवं राजनीतिक मजबूती का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रतीभान पाल, सूरज भान पाल, रामचंद्र पाल,  कुलदीप पाल, रामप्रसाद पाल,सौरभ पाल, बबलू पाल, राम विनोद पाल, धीरेंद्र कुमार पाल, श्याम लाल पाल, रामबाबू पाल, बछराज पाल, मनराज पाल, बचोली पाल, पवन पाल, धनराज पाल, रज्जन पाल, बद्री प्रसाद पाल, मनीष पाल, शिव भोला पाल, श्रीमती रमा पाल, श्रीमती गरिमा पाल, बुद्धि लाल पाल, रामकुमार पाल, बेनी माधव, राम शरण, राजेश पाल, अनिल पाल, राम मनोहर पाल, महेश चंद्रपाल, अर्जुन, रज्जन सिंह पाल, सुखराज पाल, सुरेश पाल, श्री चंद्रपाल, ओम प्रकाश पाल, अजय पाल, भैरव प्रसाद पाल, संतोष पाल आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments