भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Views
 फतेहपुर भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय निकट मंगलम मैरिज हाल सिविल लाइन में हुआ जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने सर्व सम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर द्वारा माला पहनाकर एवं लड्डु खिलाकर स्वागत किया गया । मनोनीत पदाधिकारी क्रमशः श्री अंगद सिंह चन्देल (जिला महामंत्री),  श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह (जिला संगठन मंत्री ), श्री रवीन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ), श्री आदित्य सिंह (बिंदकी तहसील उपाध्यक्ष), श्री प्रेम बहादुर सिंह (जिला कार्यालय प्रभारी), श्री विनय कुमार सिंह (नगर उपाध्यक्ष), श्री हिमांशू सिंह (युवा नगर संगठन मंत्री ) को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।
सभी सम्मानित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ मिल जुलकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। गरीब, असहाय लोगों की मदद की जाएगी। प्रत्येक रविवार को लगातार नगर, जिला, एवं ब्लॉकों के कार्यकारिणी विस्तार का कार्यक्रम चलता रहेगा। इसमें सभी पदाधिकारी आज से ही लोगों को संगठन से जोड़ने का काम शुरू होगा। संगठन का लक्ष्य है एक लाख सदस्य बनाने का है उसे बहुत जल्द पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागेंद्र सिंह चौहान, तिलकराज सिंह, समरवीर  सिंह चौहान, पंकज सिंह तोमर, मयंक सिंह, अमित परिहार, राकेश सिंह भदौरिया, अमित सिंह, आर पी सिंह भदौरिया आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विजय सिंह गौर जिलाध्यक्ष 
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर 
9628656017,7905247726

0/Post a Comment/Comments