विकास खंड हस्वा अंतर्गत ग्राम औरेई में पारंपरिक एवं ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
दंगल की सबसे प्रमुख और निर्णायक कुश्ती जिले के जाने-माने पहलवान श्री राम (लमेहटा) के बीच हुई। इस फाइनल कुश्ती का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन (भूमिपुत्र) के जिलाध्यक्ष पवन द्विवेदी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। अखाड़े में उतरते ही पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन द्विवेदी ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन और गौरवमयी खेल परंपरा है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना और अनुशासन बढ़ता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्रा, जिला महासचिव अजय अवस्थी उर्फ विधायक, संगठन मंत्री अजीत तिवारी, हस्वा ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर लोधी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास बाबा, राधेश्याम, घनश्याम और सोमनाथ विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Post a Comment