भाजपा की कामकाजी बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा

Views

फतेहपुर जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने संगठन की गुणवत्ता, महिला संपर्क और आगामी चुनावी तैयारियों पर दिया जोर
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी संगठन बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नवीन जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री का स्वागत एवं परिचय कराया गया। बैठक में संगठन की गुणवत्ता, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई।
जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अभियान के अंतर्गत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे तक हर घर में आशीर्वाद का दीया जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना, वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, विकसित भारत संकल्प यात्रा, आंगन का उत्सव, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, सेवा ज्योति यात्रा, कहानी बदलाव की, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ तथा 25 साल-25 कहानियां कार्यक्रम शामिल हैं।
जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि सेवा मेरा योगदान के तहत रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं डिजिटल साक्षरता अभियान चलाए जा रहे हैं, जबकि सेवा सेतु के माध्यम से शिविर लगाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। विकसित भारत की थीम पर छात्रों के लिए ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ एवं मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, महिलाओं से अधिक संपर्क करने तथा पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों के अनुभवों का संगठनात्मक अभियानों में उपयोग करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कर्तव्यपरायणता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।
बैठक में उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, देवेंद्र अवस्थी, आशुतोष अग्निहोत्री, श्वेता शुक्ला, अरुण लोधी, कोमल सिंह, संजय श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, सुरेंद्र मौर्य, संजय सिंह, विनोद पाण्डेय, रामहेत निषाद, श्रीकांत अवस्थी, राजू लोधी, गणेशीलाल साहू, ब्रजेश सिंह, प्रीति सिंह, गया पाल एवं रामनारायण शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला कार्यकारिणी से पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, नीरज सिंह, उदय लोधी, आशुतोष त्रिवेदी, सुशीला मौर्य, मधुराज विश्वकर्मा, गायत्री सिंह, अरिमरदन सिंह, सुनीता गुप्ता, विमलेश पांडे, जयंती वर्मा, सुधीर मिश्रा, रेखा सरोज, कुलदीप भदौरिया, कमलेश योगी, विजय लक्ष्मी साहू, ओम मिश्रा, प्रवीण सिंह, प्रसून तिवारी, शिवकांत तिवारी, अखिलेश, अंतुल अवस्थी, सुनिधि तिवारी, लकी द्विवेदी, विनोद चंदेल, सिद्धार्थ दीक्षित, राम प्रताप गुप्ता, अक्षर त्रिपाठी, जसवंत गिहार, प्रवीण पांडे, पंकज शुक्ला एवं विनोद गौतम समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments