फतेहपुर जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स द्वारा आज दिनांक 24.09.2024 को मध्यान्ह 12.00 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय फतेहपुर स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के वेयर हाउस के त्रैमासिक आन्तरिक सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों यथा भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पाटी, बहुजन समाज पार्टी, अपना दल व आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों तथा अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक अधिकारी, ई०वी०एम०, उप जिलाधिकारी, सदर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स द्वारा ई०वी०एम० वेयर हाउस में लगे सी०सी० कैमरों का निरीक्षण किया गया जिसमें यह पाया गया कि उक्त सभी सी०सी० कैमरे क्रियाशील है तथा वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्द के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गयी जिसमें यह पाया गया कि तैनात गार्द में 01-हेड कांन्स्टेबल तथा 02-कॉन्स्टेबल ई०वी०एम० वेयर की सुरक्षा में 24एक्स7 तैनात हैं। इसी क्रम में ई०वी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की गयी जो आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी तथा वेयर हाउस में रखी गयी ई०वी०एम० मशीनें आयोग के निर्धारित मानक के अनरूप रखी हुई पायी गयी।
Post a Comment