विश्वकर्मा जयंती व सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम में टूल किट व चेक का किया गया वितरण।

Views
मा0 राज्यमंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया वितरण।*

*फतेहपुर  मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर *सेवा संकल्प अभियान* के तहत आयोजित विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर टूल किट एवं चेक वितरण का कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में मा0 राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ0प्र0 सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान, मा0 विधायक अयाह शाह श्री विकास गुप्ता, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना की उपस्थिति में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के सजीव प्रसारण देखा व सुना गया एवं आत्मसात किया गया। 
       जनपद स्तरीय कार्यक्रम का मा0 राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ0प्र0 सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान, मा0 विधायक अयाह शाह श्री विकास गुप्ता, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। 
         मा0 राज्यमंत्री जी ने भगवान विश्वकर्मा जी जयन्ती एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी सभी वर्गों के उत्थान लिए निरन्तर कार्य करते रहते है। उन्होंने समाज की आधी आबादी को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए उनको सम्मान दिया है और कारीगरों /कामगारों के अर्थों उन्नयन के लिए टूल किट व आधुनिक मशीन देकर आधुनिकता के साथ जोड़ा है, जिससे वह आगे बढ़ रहे है, यही जब अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का जब उत्थान होगा तब भारत को विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकता है। मा0 प्रधानमंत्री जी का जो विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है कि दिशा में हम सब अग्रसित है। इसका जीता जागता उदाहरण आप योजनाओं से लाभान्वित होकर लोगों के विकास व परियोजनाओं से धरातल पर स्पष्ट रूप से विकास दिखाई दे रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के अविरल सेवा और उनके विजन को हम देख सकते है कि वर्ष 2014 के पहले देश कहा था , के बाद आज देश की स्थिति कितनी सुद्रण हुई है। विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने आम जन मानस से अपील किया है कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक दिया जलाये और #आशीर्वाद_का_दीया जलाये। 
     मा0 विधायक अयाह शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष ने भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी के निरन्तर 25 वर्षों की अविरल सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
       इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक व परंपरागत कारीगरों को टूल किट का वितरण का उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
        इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम, लाभार्थियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments