जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने थाना थरियांव का किया औचक निरीक्षण

Views


जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने थाना थरियांव का किया औचक निरीक्षणथाना समाधान दिवस पर आए हुए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*। 
   जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने थाना थरियांव का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधितों को शिकायतों के  त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए।  इस मौके पर थाना प्रभारी, राजस्व लेखपाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments