धर्म सभा धर्म ध्वजा यात्रा में प्रांत मंत्री ने भेदभाव को लेकर भरी हुंकार

Views

जिला प्रशासन की रवैया से विहिप नाराज धारा 163 पर उठाए सवाल

नीरज सिंह संवाददाता:-चौडगरा फतेहपुर जनपद के मलवाँ कस्बे में बड़े अंडरपास पुल के नीचे विश्व हिंदू परिषद के 62 वाँ स्थापना दिवस पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाते हुए धर्म सभा धर्म ध्वजा यात्रा का आयोजन  शनिवार को संपन्न हुआ 2006 से विहिप द्वारा कस्बे में जश्न के साथ स्थापना दिवस मनाया जाता है।
 कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वल आरती गण करते हुए भारत माता जय के उद्घोष के नारे लगाए गए।
 कार्यक्रम के संबोधन के दौरान बजरंग दल के प्रान्त संयोजक आचार्य अजीत राज ने देश के एक बड़े हिस्से में हिंदुओं का अल्पसंख्यक होना एवं हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए कहा कि नौ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गया  जहां पर हिंदू मान्यताओं पर प्रहार किया जा रहा है देश की एकता एवं अखंडता अभी तक है जब तक हिंदू समाज निर्णायक भूमिका में है हैदराबाद का जिक्र करते हुए कहा कि  जो लोग 15 मिनट के लिए पुलिस हटाने की बात करते हैं मैं उनके लिए कहना चाहता हूं 15 मिनट के लिए नहीं 15 दिन के लिए फोर्स को हटा दिया जाए एक बार संघर्ष को अंजाम तक पहुंचा ही दिया जाए उपस्थित जन समूह ने जय घोष का गान किया।
 विहिप कानपुर प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का उद्देश्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ सुरक्षा, सामाजिक समरसता, एवं सभी प्रकार के इंसानियत के कारण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है विधर्मियों के विरुद्ध संगठन पड़े फैसला लेता है संगठन के द्वारा अभियान चलाकर ब्लड डोनेट किया जाता है जिस देश के सैनिकों को वह खून दिया जाता है।
 जिला प्रशासन कार्य शैली बेहद ही निन्दनीय 27 तारीख को पूरे जिले में चेहल्लुम का पर्व मनाया गया लेकिन जैसे ही प्रश्न जन्माष्टमी वह गणेश चतुर्थी के पर्व आने लगे वैसे ही ठीक 28 तारीख को पूरे जनपद में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दिया। जिससे प्रशासन की मंशा पर खड़े हो रहे हैं जब बात की गई तो कहा कि यह परंपरागत आयोजनों पर लागू नहीं होगा।
 हम पूछना चाहते हैं की परमिशन के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने वाले कर्मचारियों ने कितने स्थान पर चेहल्लुम के कार्यक्रम को अनुमति दी थी उनकी कितनी संख्या थी
 पूर्व में नवदुर्गा प्रतिमा स्थापना के दौरान इसी जनपद से सबसे ज्यादा शिकायतें व समस्याएं के प्रांत तक पहुंची थी प्रशासन यह जान ले कि उनकी कार्यशैली से हिंदू समाज व समर्थक कार्यकर्ताओं के आगे उनकी मनमानी नहीं चलने वाली हम संविधान के दायरे में रहकर उनका जवाब देंगे प्रत्येक गांव से निकलने वाली झांकियां को प्रशासन पर्व रजिस्टर में क्यों नहीं दर्ज करता।
  मंडलेश्वर जितेंद्र दास पनकी आश्रम के द्वारा धर्म ध्वजा यात्रा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

 दो दर्जन से अधिक गांव की झांकियों  मन मोहा 

 कार्यक्रम में आधार सैकड़ा से अधिक गांव से आए हिंदू समाज के लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
 जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र मुरादीपुर से आई लव जिहाद की झांकी रही जिसमें लव जिहाद के मामलों पर समाज का ध्यान आकृष्ट कराया।

 चप्पा चप्पा पर प्रशासन रहा मुस्तैद 
विश्व  हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर हुए कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्ताक दिखा एलायू के अधिकारी कस्बे में पैनी निगाह लगाए रहे विवादित मस्जिद की ओर जाने वाली गली पर पुलिस ने बैरी केटिंग लगाकर बड़ी संख्या में फोर्स लगा रखी थी।
 कार्यक्रम के दौरान पाक के जवानों के साथ जनपद के अलग-अलग स्थान से पुलिस फोर्स बड़ी संख्या में सुरक्षा के लिहाज से रही मौजूद।
क्षेत्र के मौहार, कंसपुर, गुगौली, बहरौली, बिन्दकी, मुरादीपुर, चौडगरा, सहित कई गाँव से झाँकिया रही।
प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल, मण्डलेश्वर जितेन्द्र दास जी महराज पनकी  आचार्य अजीत राज प्रान्त संयोजक बजरंग दल,
विहिप जिलाध्यक्ष सन्तोष विनायक
कार्यक्रम अध्यक्ष चन्द्रभान यादव 
अनिल गौतम, अजीत सिंह प्रखंड अध्यक्ष, यात्रा प्रमुख शैलेश सिंह मुखलाल पाल पूर्व अध्यक्ष भाजपा,रमाकांत त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष भाजपा रमनजीत सिंह प्र. ब्लाक प्रमुख मलवाँ, जितेन्द्र सिंह गौतम (जीतू ) पूर्व प्रमुख 
मुनीम चौहान, सत्येन्द्र सिंह, जयदीप सिंह सहित हजारों की संख्या में  हिन्दू रहे मौजूद।

0/Post a Comment/Comments