मूर्ति विसर्जन करने गए युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद
खखरेरू (फतेहपुर) ससुर खदेरी नदी संख्या-2 में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव के पास ससुर खदेरी नदी संख्या-2 में मूर्ति विसर्जन करने गए मनीष कहार (30) पुत्र राधेश्याम कहार नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पहले दिन नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका।
दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 24 घंटे की तलाश के बाद टीम ने मनीष का शव नदी से बरामद कर लिया।
मनीष की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी मंजू देवी, बेटी महिमा (16), बेटे प्रिंस (14) और बेटे आनंद का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
Post a Comment