इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन व उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी के मार्गदर्शनानुसार 17/09/26 से चलने वाला सेवामाह
Views
फतेहपुर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन व उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी के मार्गदर्शनानुसार आज दिनाँक 17/09/26 से 17/10/26 तक चलने वाले सेवामाह व प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 के अंतर्गत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर व श्री बाला जी सेवा न्यास के तत्वावधान व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव तथा मोना ओमर संयोजक बिंदकी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में रक्तदान शिविर व 29 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।रक्तदान शिविर व वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जय कुमार सिंह जैकी बिंदकी विधायक,राधा साहू चेयरमैन नगरपालिका बिंदकी,डॉ धर्मेंद्र चिकित्साधिकारी सीएचसी बिंदकी द्वारा फीता काटकर किया गया।कुल 10 रक्तदान हुए व 25 लोगों ने अगले रेडक्रास द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया।रक्तदानियों में डॉ धर्मेंद्र,कमलेश कुमार,रवींद्र कुमार शुक्ल, अंकेश कुमार,अविनाश कुमार,अंकित पटेल,निखिल ओमर,विश्वास गुप्ता,आदित्य, राजकुमार साहू ने रक्तदान किया।सभी रक्तदानियों के8 बिंदकी विधायक व डॉ अनुराग श्रीवास्तव चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ततपश्चात रेडक्रास सोसाइटी द्वारा गोद लिए 29 क्षय रोगियों को बिंदकी विधायक द्वारा पोषण सामग्री प्रदान की गई।पोषण सामग्री में भुने चने,मूंगफली के दाने,गुड़,सत्तू,प्रोटीन पाउडर दिया गया।डॉ अनुराग ने बताया कि यह सामग्री प्रत्येक मरीज के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी।डॉ अनुराग द्वारा बिंदकी के सदस्यों को मोतियों की माला व जय श्री राम अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर मोना ओमर बिंदकी संयोजक,उमेश श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य,विकास तिवारी,अनूप अग्रवाल,संजय अग्रवाल,विमलेश ओमर,अनूप गुप्ता व रक्तकेंद्र जिला अस्पताल से अशोक शुक्ल,विनोद कुमार तथा बिंदकी सीएचसी से कमल सिंह,जानकी प्रकाश सिंह,नरेंद्र नाथ पांडेय,राजकुमार साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment