​भाकियू (भूमि पुत्र) का सदस्यता अभियान: औरेई गांव में 100 से अधिक ग्रामीणों ने ली संगठन की सदस्यता

Views

फतेहपुर। जनपद के हस्वा विकास खंड अंतर्गत ग्राम औरेई में भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) द्वारा व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान संगठन की नीतियों और किसान हितैषी विचारधारा से प्रेरित होकर 100 से अधिक ग्रामीणों ने यूनियन की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष पवन द्विवेदी ने नए सदस्यों का संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाकियू (भूमि पुत्र) को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा और जनपद के प्रत्येक गांव में इसी तरह सदस्यता अभियान चलाकर किसानों को एकजुट किया जाएगा।
​इस अवसर पर हस्वा ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर लोधी, विकास बाबा, मनीष कुमार, राधेलाल, आलोक, सोमनाथ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे

0/Post a Comment/Comments