17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा, जनभागीदारी, सुशासन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम।*
✓ *निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश।*
*फतेहपुर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के सकुशल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर मा0 जनपद प्रभारी मंत्री श्री अजीत पाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अभय प्रताप सिंह, मा0 एमएलसी श्री अविनाश सिंह चौहान, मा0 विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल, मा0 विधायक अयाह शाह श्री विकास गुप्ता, मा0 विधायक बिंदकी श्री जय कुमार सिंह जैकी, मा0 पूर्व मंत्री श्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव, मा0 जिला महामंत्री श्री पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना सहित संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार दायित्वों, जनभागीदारी एवं कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रमों को भव्य/उत्सव के रूप में सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए । मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को आशीर्वाद सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवा, सुशासन, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया ।
शाम 7ः00 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद के समस्त शासकीय भवनों, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, पंचायत भवनों, अन्नपूर्णा भवनों, सरोवरों तथा विभिन्न लाभार्थियों के घरों पर भी “आशीर्वाद का दीया” जलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर #आशीर्वाद_का_दीया के साथ साझा कर जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाएं।
सेवा संकल्प अभियान की आगामी अवधि में निम्न थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम “मेरे सपनों का भारत”, “नमो सेवा गाथा”, “आंगन मिलन सेवा”, “सेवा की कहानी”, “सेवा कलश यात्रा”, “विकसित भारत संकल्प”, “सेवा मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान”, “सेवा के रंग राष्ट्र के संग”, “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज” तथा “सुशासन एवं संवाद” सहित विभिन्न जनभागीदारी एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता, नवाचार, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
मा0प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित कार्ययोजना की अपने स्तर से समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं और प्रत्येक कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों के आयोजन में आपसी समन्वय, समयबद्धता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निरन्तर 25 वर्षों के सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन–जन तक पहुंचाया जाय और प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत–2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ा जाय। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने मा0 जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा जो सुझाव दिए गए है उन पर नियमानुसार अक्षरशः अनुपालन किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 , डीएफओ, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
Post a Comment