जागेश्वर धाम (फतेहपुर)। जागेश्वर धाम से बुधेरामऊ, मल्हीपुर, सुसवान, धर्मपुर, कोटवा और धरहरी को जोड़ने वाले लगभग आठ किलोमीटर लंबे जीबी मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जागेश्वर बाबा मंदिर के पास सड़क पर जलभराव होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और सरकार से तत्काल सड़क निर्माण व मरम्मत कराने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के पांच प्रमुख गांवों तथा करीब 10 हजार की आबादी को जोड़ता है। इसी मार्ग से प्रसिद्ध जागेश्वर बाबा मंदिर तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन माह में फतेहपुर जिले के यमुना पार क्षेत्र सहित आसपास के करीब 20 से 24 गांवों एवं अन्य क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। जलभराव और गड्ढों के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे बरसात में पूरी सड़क तालाब जैसी दिखाई देती है। यदि जल्द ही सड़क का निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो ग्रामीण आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में फूल सिंह, ज्ञान सिंह, राजेंद्र, नागेंद्र पाल, सुरेंद्र, ममता, सावित्री, जावित्री, सुरेश, ननकई, रमेश, मंगल, राघव, सुमित लोधी सहित बड़ी संख्या में
Post a Comment