भाकियू भूमि पुत्र के बिस्तर को लेकर जमका में हुई बैठक

Views
जमका (उन्नाव) भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) के संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को जमका, जनपद उन्नाव में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रभावी संघर्ष करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) के राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मुशीर अहमद ने राष्ट्रीय सचिव का गमछा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार द्विवेदी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों को उनके अधिकार दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने और गांव स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करे उपस्थित हुए 40 पदाधिकारी बनाए गए जिला अध्यक्ष द्वारा प्रदेश महासचिव इरफान अली शाह युवा जिला अध्यक्ष धर्मेश जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुफीद युवा जिला सचिव परशुराम जिला महासचिव सरवन राजपूत जिला सचिव जुनैद महिला मोर्चा जिला सचिव राजरानी महिला मोर्चा जिला सचिव पूनम आदि मौजूद रहे

0/Post a Comment/Comments