फतेहपुर। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के पूज्य पिता स्व. राजेश कुमार एडवोकेट के तेरहवीं संस्कार पर शोक सभा का आयोजन हुआ। इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन चौधराना स्थित प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट के आवास में किया गया, जिसमें न्याय जगत की कई सम्मानित विभूतियों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पधारे न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने स्व. राजेश कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में मुख्य रूप से बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन प्रशांत सिंह अटल, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल मिश्रा, बार एसोसिएशन लखनउ के पूर्व महामंत्री ब्रजभान सिंह भानू, राजेश श्रीवास्तव, विवेक ढाका एवं दीपेश शुक्ला और अधिवक्ता रणधीर सिंह सहित क्षेत्राधिकारी नगर प्रमोद शुक्ला, कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और इस असीम दुख को सहने के लिए संबल प्रदान किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रतापगढ़ जनपद के अधिवक्ताओं समेत स्थानीय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता बलीराज उमराव, कमलेश कुमार सिन्हा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा, पीयूष खन्ना एडवोकेट, प्रमोद रायजादा, महेशकांत त्रिपाठी, के0पी0 सिंह, शैलेंद्र शरन सिंपल, सुशील मिश्रा एडवोकेट, अज्जू त्रिपाठी, सरोज श्रीवास्तव, रजनीश दीक्षित, अमित मिश्रा नीटू, स्वरूप राज सिंह जूली, अरविंद नारायण मिश्रा, मुलायम सिंह यादव, अरूण जायसवाल, शैलेंद्र द्विवेदी अशोक सिंह, योगेंद्र पटेल, अनिल बाजपेई, अर्जुन सिंह, अंकित रायजादा, सलीम अहमद, सदफ अहमद, अनुराग शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, शरद द्विवेदी, हरिश्चंद्र यादव, विनीत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, बिक्रम श्रीवास्तव विक्की सहित भारी संख्या में सम्मानित अधिवक्ताओं ने स्व. राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता स्व0 राजेश श्रीवास्तव की शोकसभा में पहुंचे न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला, दी श्रद्धांजलि
Views
Post a Comment