भाकियू भूमिपुत्र के राष्ट्रीय सचिव बने पवन कुमार द्विवेदी

Views

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र ने संगठन का विस्तार करते हुए पवन कुमार द्विवेदी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सरैला निवासी पवन कुमार द्विवेदी को संगठन का नया राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि पवन कुमार द्विवेदी की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें इस पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले पवन कुमार द्विवेदी जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिला अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रखरता से उठाया और संगठन को जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि पवन कुमार द्विवेदी अपनी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उनकी यह नियुक्ति संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और किसान हितों की लड़ाई को और अधिक धार देने में मददगार साबित होगी। इस मनोनयन पर क्षेत्र के किसानों और यूनियन कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

0/Post a Comment/Comments