दिल्ली पब्लिक स्कूल, फतेहपुर (अग्रसेन चौराहा) में पेरेंट्स–टीचर्स स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन

Views

फतेहपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल फतेहपुर (अग्रसेन चौराहा) में पेरेंट्स–टीचर्स स्पोर्ट्स डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे विद्यालय परिसर में उमंग और ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजेश वर्मा, चेयरपर्सन मैम रानी वर्मा, प्रधानाचार्य हरिओम तिवारी, इवेंट कोऑर्डिनेटर स्वास्तिका त्रिपाठी, कोच आरिफ सर, गेम कोऑर्डिनेटर आशीष एवं जुहैब सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें—
म्यूज़िकल कप गेम
“बॉक्स के अंदर क्या है” गेम
क्रिकेट
बैडमिंटन
पुस्तक संतुलन दौड़
दौड़ प्रतियोगिता
इन सभी प्रतियोगिताओं में अभिभावकों और शिक्षकों ने अत्यंत उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। म्यूज़िकल कप गेम और “बॉक्स के अंदर क्या है” गेम ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरा, वहीं क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुस्तक संतुलन दौड़ और दौड़ प्रतियोगिता ने सभी का रोमांच बढ़ाया।
अंत में प्रधानाचार्य हरिओम तिवारी ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करते हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ। 

0/Post a Comment/Comments