फतेहपुर ताम्बेश्वर में पूजा अर्चना कर मिठाई बाट कर किया खुशी का इजहार शिक्षामित्र में दौड़ी खुशी की लहर
आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्र के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शिक्षामित्र को 1 अप्रैल 2026 से 18000 रुपए मानदेय दिया जाएगा जो की शिक्षामित्र की जिंदगी में खुशहाली 9 साल बाद लौटी है उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद |हम सभी शिक्षामित्रों की बहुप्रतीक्षित मांग—मानदेय वृद्धि—को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा स्वीकार करते हुए ₹18,000 प्रति माह मानदेय को घोषणा की गई है । जिला अध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि यह समाचार सुनकर लम्बे समय से हताश एवं निराश शिक्षामित्रों के जीवन में नई आशा, उत्साह एवं सम्मान की भावना का संचार हुआ है साथ ही जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा जिले एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें विधायक और mlc लोगो का सम्मान कर जो मागे अधूरी है उनको पूरा करवाने का प्रयास पुनः चालू होगा संगठन अभी अपनी पैरवी चालू रखे रहे गा ।
जिला सँयुक्त मंत्री ओम पटेल ने कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के समर्पण, परिश्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान है।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा नें कहा कि सभी शिक्षामित्र माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मा० शिक्षामन्त्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं |शिक्षामित्रों के पक्ष में पैरवी करने वाले सभी माननीय सांसद गण , मा० विधायक गण , मा० एम ० एल ० सी० गण , प्रिंट एवं इलेक्ट्रिक मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं , सभी माननीयों एवं राजनेताओं का सभी शिक्षामित्र हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं |
यह निर्णय हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व एवं संतोष का विषय है !सुनील मिश्रा शैलन्द वर्मा आशुतोष द्विवेदी अखिलेश गुप्ता सुमित द्विवेदी अजय सिंह मीनू सिंह मनोज गुप्ता शशिकांती सियावती माया देवी श्रद्धा दुखराज मूलचन्द्र राजेश सिंह अतर सिंह राकेश कुमार आदि लोग रहे
Post a Comment