किसानों का संपूर्ण बैंक ऋण माफ हो मिले तीन हजार माशिक पेंशन

Views

असोथर/फतेहपुर*
बढ़ती मंहगाई और प्रकृति की मार से उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत दिनों दिन जर्जर होती जा रही है अधिकांश किसान बैंक के कर्ज के तले दबा हुआ है उनकी जमीन गिरवी रखी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है बच्चों की पढ़ाई सही से नहीं हो पा रही है किसान की रीड समस्याओं के बोझ से कमजोर होती जा रही है सरकार भले ही किसनो की आय दोगुनी करने का ताना-बाना बुन रही है लेकिन स्थिति इससे ठीक उल्टी है प्रदेश में लघु सीमांत किसानों की दशा  बहुत ही दयनीय है 
आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह प्रयागराज में लौट कर फतेहपुर जनपद के कई ब्लाकों का दौरा किया और कई किसान संगठनों के बीच बैठकर किसानों को जागरूक करके संगठित करने का भरसक प्रयास किया इसके बाद फतेहपुर शहर के पूर्वी देवीगंज ईलाके में कुशुंभी निवासी भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवा सिंह के आवास में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसान संगठित होकर अधिकारों की लड़ाई के लिए आगे आए जब तक किसान सोता रहेगा और संगठित होकर अपने अधिकार के लिए सड़क पर नहीं उतरेगा तब तक किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होगा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने असोथर ब्लाक इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक सिंह भदौरिया को प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी और शिवम मिश्रा को प्रयागराज मंडल का महामंत्री बनाकर प्रमाण पत्र दिया गया इस मौके पर शिव बहादुर सिंह विवेक सिंह राष्ट्रीय महामंत्री बबलू सिंह उर्फ विक्रम सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत के टोल बूथों में किसानों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए और किसनो की उपज का मूल्य बढा दूना
किया जाय गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रुपए कुंतल निर्धारित हों राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह बाला राजपूत आदर्श ठाकुर शिवम मिश्रा प्रयागराज मंडल महामंत्री विवेक सिंह ब्लॉक अध्यक्ष असोथर सत्यम सिंह निखिल सत्येंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे किसान पंचायत में छुट्टा गौवंश का मुद्दा छाया रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गौ पालक को प्रति गौवंश तीन हजार रुपए भत्ता मिले  बहुत  जल्द जनपद फतेहपुर में किसान महापंचायत का आयोजन करके यहां के किसानों की समस्याएं दूर करने की मुहिम चलाई जाएगी एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के जितने भी संगठन बने हैं सभी संगठन किसान हित का काम करते हैं इससे किसान हित में कोई फर्क नहीं पड़ता है ।

0/Post a Comment/Comments