श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग को सुन श्रोता हुए भाव विभोर

Views

(कानपुर देहात) भाऊपुर क्षेत्र के ककरमऊ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत  कथा एवं ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को महंत श्री 108 पूज्य श्री अवधेश्वर दास जी महाराज के मुखारविंद से राजा परीक्षित व  सुखदेव जन्म व अन्य कथाओं का वर्णन किया गया कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्र मुक्ध हो गए कथा के दौरान धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे श्री राम संस्कृत एवं निराश्रित विधवा वृद्ध महिला कल्याण एवं कृषि सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में महंत श्री श्री 108 पूज्य श्री अवधेश्वर दास जी महाराज के मुखारविंद से कथा सुनाई जा रही है आयोजक मंडल ने बताया पूर्ण आहुति के बाद 24 मार्च दिन सोमवार को विशाल भंडारे एवं गया भोज का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर परीक्षित डॉक्टर राजकुमार त्रिपाठी ,संरक्षक श्री शिव कुमार त्रिपाठी, व्यवस्थापक पंडित श्री रमाशंकर त्रिपाठी, संयोजक आचार्य पंडित देवनारायण त्रिपाठी, आचार्य अंकित त्रिपाठी, सिद्धनाथ त्रिपाठी, राम लखन त्रिपाठी ,दिनेश त्रिपाठी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आदि लोग मौके पर मौजूद रहे

0/Post a Comment/Comments