जिलाधिकारी सी.इंदुमती, पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।

Views

    खागा फतेहपुर:-संपूर्ण समाधान दिवस तहसील खागा में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सी.इंदुमती, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदय शंकर सिंह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।
      जिलाधिकारी महोदया ने संपूर्ण समाधान दिवस में  शिकायतकर्ताओं की समस्याओ को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतो को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, समय से निस्तारण किया जाय, कोई भी शिकायत लंबित न रहे, शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व लेखपाल संक्रमणीय भूमि में यदि भूमि विवाद है, तो उसका नियमानुसार पैमाइस कराकर निस्तारण कराया जाय, साथ ही पैमाइस की वीडियोग्राफी भी कराई जाय।   
   संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को शिकायतो का समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए। 
   सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील खागा में कुल 254 शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया,  शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। 
   इस मौके पर उपजिलाधिकारी खागा श्री अजय कुमार पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार खागा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2