गर्मी से लोग बेहाल पेयजल व्यवस्था धड़ाम

Views

रिपोर्टर बी डी तिवारी बादा :- जिले में भीषण गर्मी के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को सुबह से निकली कड़ी धूप से 10 बजे के बाद लोग घरों में दुबक गये। सड़कों में सन्नाटा रहा। मध्यान 4 बजे आसमान मंे कुछ देर के लिए बादल छा गये और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई इससे कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली। बीते शुक्रवार को जिले में 49 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और सामान्य हवा ने भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को थोड़ी राहत दी लेकिन यह क्षणिक रही। 8 बजने के बाद सूर्य देव अपने रौद्र रूप मंे आ गये जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम में नमी के कारण चिपचिपाहट भरी उमस से लोग बेहाल रहे। रात के मौसम में भी भारी उमस का सामना लोगों को करना पड़ा। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। जून माह में जल स्तर काफी नीचे पहुंच गया है। इससे शहर व ग्रामीण क्षत्रों में पेयजल की किल्लत शुरू हो गयी है। सबसे अधिक परेशानी अन्ना जनवरों को हो रही है। वह पेयजल की तलाश में दूर-दूर तक भटक रहे हैं। मई महीने में केन नहरों में पानी छोड़ा गया था। इससे मवेशियों को काफी राहत मिली थी लेकिन अब नहरों का पानी भी सूख गया है। इससे मवेशियों के पीने के पानी की समस्या बढ़ गयी है।

0/Post a Comment/Comments