मातृभूमी के अमर वीर सपूतों के नाम वृहद वृक्षारोपण कर देशभक्त शिवकरन

Views
कश्मीर से कन्याकुमारी नंगे पाँव तिरंगा लिए पदयात्रा के साथ दे रहे श्रद्धांजली*                                          
दोआबा फतेहपुर 
राष्ट्रहित संकल्प लेकर 25 मार्च 2022 उत्तर प्रदेश जिला फतेहपुर ब्लाक देवमई थाना औंग अन्तर्गत ग्राम खरौली से अकेले नंगे पाँव राष्ट्रीय सैन्यरक्षक संयुक्त कल्याण पदयात्रा में निकले राष्ट्रीय प्रचारक देशभक्त शिवकरन सिंह जम्मू-कश्मीर नीलम घाटी श्री चण्डी मचेल चाईना बार्डर में तिरंगा महाशक्ती ध्वजा चढ़ा राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात जल थल वायु सेनाओं को दैवीय सुरक्षा मिले हवन पूजन कर रामेश्वरम कन्याकुमारी चले पदयात्रा दौरान जहाँ भी पहुँचते हैं मातृभूमी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर वीर महापुरुष क्रान्तिकारियों के नाम नीम पीपल बरगद आम आंवला चंन्दन तुलसी शमी बेलपत्र वृहद जीवनपयोगी वृक्षारोपण श्रद्धांजलि रुप में देते हुए प्रत्येक तहसील जनपद प्रखण्ड विद्यालय शिवालय देवालय मुख्यालय गौशालाओं में यह महापुरुषों की प्रेरणा और पर्यावरणीय जड़-जीवन सामूहिक कार्य लाखों की संख्या में 7अक्टूबर 2009 से देशभक्त शिवकरन निरन्तर कर रहें हैं इसी क्रम में बिगत दिन आंध्रा प्रदेश जिला एलरू में शान्ती नगर पहुँचे जहाँ राष्ट्रीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने भव्य यात्रा शहर में निकाल स्वागत सम्मान किया साथ ही शिवकरन ने एलरू जिले के स्वतन्त्र समर सेनानी आत्मकुरी गोविन्दराव मांगन्टीअन्नपूर्णम्मा ,करुरामामूर्ती,पासला कृष्णमूर्ती,बी.एच.सुब्बाराजू ताता चोल्ला विष्णु, तल्ला प्रगडा प्रकाश रायडू तेतली सत्यनारायण मूर्ती,पसल अंजलक्ष्मी प्रत्ती सेषया ,दूषनपुरी विराटराजू ,कोम्मारेड्डी सूर्यानारायणा गोपा राजू सत्यनारायणा कम्मुला सुब्बाया ,मोते सत्यनारायणा , पेरी चरला सुब्बाराजू कोरूकोंडा सुब्बारेड्डी , भोगाराजू पट्टाभि सीतारामैया कई सेनानियों के नाम याद में श्रद्धांजली वृक्षारोपण रूप में जय भारत माता की उदघोष के साथ करके रामेश्वरम कन्याकुमारी की यात्रा प्रारम्भ किया

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2