गोशाला निरीक्षण में निदेशक को मिली खामियां,लगाई फटकार।

Views
*गोशाला निरीक्षण में निदेशक को मिली खामियां,लगाई फटकार।*
- *नाराज बीडीओ व ग्राम प्रधान पति के बीच नोकझोंक,प्रधान पति का गोशाला चलाने से इंकार ।*
 हसवा ब्लॉक के रामपुर थरियांव स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण करने गए परियोजना अधिकारी महेंद्र  प्रसाद चौबे खामियां देख भड़क गए।पंचायत सचिव विपिन कुमार से कैश बुक,भूसा रजिस्टर व तैनात कर्मचारियों का प्रस्ताव रजिस्टर मांगा तो सचिव कुछ भी नही दिखा पाए।गोशाला में तैनात कर्मचारी कामता,रजनी सुनीता  आदि ने बताया कि कई महीने से भुगतान नही मिला है।जिससे परिवार चलाना मुश्किल है।जिस पर निदेशक ने पंचायत सचिव विपिन कुमार व प्रधान पति अनूप सिंह यादव को जमकर फटकार लगाई।बौखलाए प्रधान पति व परियोजना निदेशक से जमकर नोकझोंक हुई।जिस पर नाराज बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने प्रधान पति को चेतावनी दी कि गोशाला में सहयोग न करने पर रामपुर थरियांव ग्राम पंचायत के सभी भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी।प्रधान पति ने गोशाला में सहयोग करने से साफ इंकार कर दिया है।जिस पर बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश त्रिपाठी को भुगतान रोकने के मौखिक आदेश दे दिए हैं।साथ ही कहा कि पंचायत सचिव के खिलाफ जांच कमेटी गठित कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।परियोजना अधिकारी की पूछतांछ में पशु चिकित्साधिकारी डॉ अंशु पांडे ने बताया कि 143 पशु टैगिंग युक्त व कुल 167 पशु हैं और मार्च माह से अब तक 34 पशु मर चुके हैं।डॉ अंशु पांडे ने आइसोलेशन कक्ष की मांग की है।जिसमें बीमार व चोटहिल पशुओँ को सुरक्षित रखा जा सके।ग्रामीण शिवधेश मौर्य,घूरे मौर्य,अवधेश,जयकरन,कमल,राजेश आदि ने बताया कि पशुवों को हरा चारा नही दिया जाता है।जब कोई अधिकारी जाँच में आता है।तभी दिखाने मात्र के लिए हरा चारा भूसे में मिला दिया जाता है।परियोजना निदेशक ने बताया कि 6 अक्टूबर को होने वाली बैठक में जिले की गोशालाओं की रिपोर्ट डीएम के समक्ष पेश की जाएगी।शासन की मंशा के अनुरूप काम न करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जा सकती है।

 *इनसेट-* 
 *दर्जनों पशु सुबह होते ही निकाले गए-* डॉ अंशु पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह 180 पशु गोशाला में थे।शनिवार की जांच रिपार्ट में 167 पशु मौके पर पाए गए।गोशाला में काम करने एक कर्मचारी ने बताया कि दर्जनों पशु गोशाला के बाहर चले गए।अब सवाल इस बात का है जब गोशाला के चारो तरफ बाउंड्री व लोहे का गेट लगा है।तप पशु कैसे बाहर निकल गए।जिसका स्पस्टीकरण निदेशक ने पंचायत सचिव से माँगा है।

0/Post a Comment/Comments