फतेहपुर/खागा। खागा विधानसभा क्षेत्र 243 के अंतर्गत ग्राम मझटेनी में आयोजित परमहंस मुन्नू बाबा जी के पावन मेले में समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता राज पासी द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा के लिए शरबत सेवा शिविर का आयोजन किया गया।मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें शीतल शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस सेवा शिविर से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। शिविर में आने-जाने वाले लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना की।इस अवसर पर श्रीमती संगीता राज पासी ने कहा कि जनसेवा और समाजसेवा उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए इसी तरह के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने शरबत सेवा शिविर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों का भी सहयोग रहा।श्रीमती संगीता राज पासी का संदेश:जनसेवा ही हमारा संकल्प है। जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे।"
फतेपुर परमहंस मुन्नू बाबा मेले में संगीता राज पासी ने लगाया शरबत सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को मिली राहत
Views
Post a Comment