नहर किनारे फटी पाइपलाइन से जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

Views
माधव निषाद संवाददाता फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयीपुर के ग्राम पंचायत रामपुर में नहर के पास पुलिया के बाजू स्थित खेत में पानी की टंकी की पाइपलाइन फट जाने से पूरे गांव में जलापूर्ति बाधित हो गई है।ग्रामीणों के अनुसार काफी समय से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिसके कारण लोगों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान नहीं कर पाया है।भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने  जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराकर नियमित जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।

0/Post a Comment/Comments