माधव निषाद संवाददाता फतेहपुर। नव चेतना शिक्षा सेवा संस्थान समिति के बैनर तले विकास खंड विजयीपुर के ग्राम धाना मजरे गढ़ा में महाराजा गुहराज निषाद एवं भगवान महर्षि कश्यप की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र मोहन निषाद (प्रधान प्रतिनिधि गुरुवल) एवं भूपेंद्र निषाद ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम चंद्र निषाद (वाइस प्रिंसिपल, आईटीआई बांदा), रणविजय निषाद (शिक्षक, कौशांबी), रमेश वर्मा (प्रबंधक, कानपुर) एवं प्रकाश निषाद (प्राचार्य, वीर एकलव्य डिग्री कॉलेज बांदा) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार एवं नशा उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। नव चेतना मंच की टीम द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान भी किया गया। यमुना कटरी क्षेत्र के छात्र चंद्र निषाद, जिन्होंने पिछले सत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था, उन्हें मेडल एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के आयोजक कमलेश निषाद, चंद्र मोहन निषाद, कुशल निषाद, भूपेंद्र निषाद एवं कंसराज निषाद ने सभी उपस्थित लोगों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Post a Comment