भाकियू भूमिपुत्र ने खागा तहसील में चलाया सदस्यता अभियान, जहांगीर नगर में हुई गोष्ठी

Views
फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र ने खागा तहसील के गाँव जहांगीर नगर में संगठन के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई  ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन की कमेटी तैयार की गई गांव के आधा सैकड़ा किसानों ने यूनियन में हिस्सेदारी लिया और गांव की तीन प्रमुख समस्याओं के निस्तारण के लिए विचार विमर्श किया गया भाकियू भूमिपुत्र के पदाधिकारी को मनोनीत करके प्रमाण पत्र दिया गया किसानों के द्वारा बैठक में उठाई गई समस्याओं के निराकरण की रुप रेखा बनाई गई भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र के जिला अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी वाजिब समस्याओ के निराकरण पर जोर दिया जायेगा  और लड़ाई लड़ी जाएगी जहाँगीरपुर के पशु अस्पताल और सीएचसी में डॉक्टर नहीं आते सेवाओं का लाभ किसानों को नहीं मिलता निचली गंगा नहर के मंझनपुर रजबहा का पुल क्षतिग्रस्त और सकरा होने की वजह से बड़े वाहनों का निकलना कठिन है इस संबंध में जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा जिले के आला अधिकारियों से चर्चा करके गांव की मूलभूत समस्याओं को दूर कराया जाएगा इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लालता प्रसाद, जिला संगठन मंत्री अजीत तिवारी, जिला महासचिव अनिल दुबे, वरिष्ठ जिला महामंत्री दिलीप कुमार, मोहम्मद इलियास,मोहम्मद अकरम, नाजिम अली ,महबूब अली ,मसूक खान ,रशीद अहमद रियाज अहमद ,मोहम्मद अली मोहम्मद असलम
 ,हीरालाल ,चंद्रपाल हीरालाल, बलराम ,नाजिम अली आदि उपस्थित रहे

0/Post a Comment/Comments