शिवसागर सिंह संवाददाता (चौडगरा)फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में जाम के झाम में जूझते राहगीर, नहीं मिल पा रही जाम से निजात,
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के चौडगरा कस्बे में ई रिक्शा व डग्गामार वाहनों के पुल के नीचे बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण जाम की आए दिन समस्या बनी रहती है, कस्बेवासियों ने बताया कि जाम लगने से व्यापार प्रभावित होता है और आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,
कस्बे के अनूप सिंह, प्रेम नारायण,राजू सिंह, आदि ने बताया कि कस्बे पुल के नीचे खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों के कारण हमेशा कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगीरों के साथ-साथ कस्बे वासियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।और जाम के झाम में फंसकर राहगीर घंटों जूझते रहते हैं।जाम के लगने का प्रमुख कारण डग्गामार वाहन हैं, साथ ही साथ चौराहे पर वाहनों के घूमने की जगह भी कम है जिससे बड़े वाहनों के आने पर जाम की स्थिति बन जाती है।
चौडगरा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों को चिन्हित कर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।
Post a Comment