फतेहपुर। हिंदू सम्मेलन समिति केशव बस्ती के द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में सैकड़ो की तादाद में हिंदू समाज के लोग इकट्ठा हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलन के द्वारा शुरू हुई। सरस्वती विद्या मंदिर चौक अंग्रेजी माध्यम के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर देवाशीष चौधरी ने की। कार्यक्रम मे देवी सौम्या सरस्वती ने संघ के पांच परिवर्तन पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य अजीत पाल ने एक प्रखर हिंदूत्ववादी के रूप में अपनी छवि के अनुसार उन्होंने हिंदू समाज को आने वाले परिस्थितियों के लिए प्रेरित किया । सम्मेलन में अनंत विभूषित श्री 1008 त्यागी जी महाराज की उपस्थिति से हिंदू समाज अपने को उत्साहित महसूस कर रहा था उन्होंने समाज को धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संचालन श्रेय शुक्ला द्वारा किया गया। अतिथि के रूप नगर संघ चालक पुरुषोत्तम जी उपस्थित रहे। अंत में विभाग प्रचारक शिव शंकर एवं सभी अतिथियों द्वारा भारत माता की आरती कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की । इस मौके पर प्रदीप सिंह विभाग संपर्क प्रमुख, नगर कार्यवाह प्रांशु , समिति के संरक्षक हरिओम रस्तोगी , अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी महामंत्री शैलेंद्र शरन सिंपल कोषाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव , बस्ती प्रमुख प्रमोद गुप्ता नगर प्रचार प्रमुख सत्येंद्र विवेक मिश्रा सीताराम जी,बबला सोनी जी ,सभासद संजय श्रीवास्तव,संजय गुप्ता ,मनोज जी, राजेश गुप्ता जी,अंजू त्रिपाठी , कल्पना सिंह, गायत्री परिवार परिवार के डॉक्टर आर.पी दीक्षित, रामस्वरूप गुप्ता , राजाराम, आशा त्रिपाठी , राम प्रकाश गुप्ता राधेश्याम हयारण, घनश्याम गुप्ता, सिद्धार्थ दीक्षित मिंटू सोनी बीरेन्द्र साहू, अजय साहू, हरी चौरसिया, वेद प्रकाश गुप्ता एवं अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे हो।
Post a Comment