फतेहपुर- हसवा विकास खंड के सातों जोगा ग्राम पंचायत के खेलकूद परिसर में सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के दूसरे क्वाटर फाइनल मुकाबला लोधौरा और बड़वा के मध्य जबरजस्त खिलाडिय़ों ने जमकर अपने अपने बैटिंग का प्रदर्शन किया । जिसमें सबसे पहले बड़वा टीम के खिलाडियों ने बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 90 रन बनाए ।जबकि दूसरी टीम लोधौरा के खिलाडिय़ों ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 91 रन बनाएं। 1 रन की बढ़त से लोधौरा टीम के खिलाडियों ने बाजी मार दिया।और सभी खिलाडियों ने गले लगा कर एक दूसरे को बधाई दिया। वही सातों जोगा ग्राम प्रधान संजीव सिंह ने लोधौरा टीम की ओर से विजयी हुए मिट्टू को मैन ऑफ द मैच का ट्राफी दे सम्मानित किया । क्रिकेट टीम संरक्षक ग्राम प्रधान सजीव सिंह ने बताया कि सरकार ने गाव के युवाओं को विभिन्न खेलों में आगे लाकर जनपद स्तर लेकर प्रदेश स्तर पर पहचान बने सकें। इस मौके पर कमेटी के सदस्य ऋषिकांत त्रिपाठी ,गोविंद मिश्रा, राज सिंह, विनय सिंह ,कपिल सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह,रजनीश मिश्रा ,चेतन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
बड़वा टीम हारी लोधौरा टीम के खिलाड़ी विजयी
Views
Post a Comment