फतेहपुर l संत निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर आज पूरे प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने सदगुरु माता सुदीक्षा जी के दिशा निर्देश पर स्वच्छ जल एवं स्वच्छ मन के अंतर्गत भिटौरा के पक्के घाट में साफ सफाई की । संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिम्पल , संत निरंकारी मिशन के महात्मा अशोक शुक्ला एवं सेवा दल संचालक सुरेश चंद मौजूद रहे । आज भिटौरा के पक्के घाट में नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिम्पल के नेतृत्व में
मिशन के सेवादारों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई की । संत निरंकारी मिशन के शिक्षक रवि कश्यप ने बताया कि सदगुरु माता सुदीक्षा जीके निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक साथ
प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान को लेकर सेवादारों द्वारा श्रमदान किया गया है । इस दौरान सेवा दल संचालक सुरेश चंद्र, शिक्षक रवि कश्यप, रामभवन, सुरेंद्र पाठक ,नीरज श्रीवास्तव, यशपाल सिंह, सुरेश श्रीलाल, चंद्रप्रकाश, सत्यम सोनी, जया तारादेवी, आंसू देवी, प्रिया, वैष्णवी सहित सेवादल के भाई बहन मौजूद रहे ।
Post a Comment