बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को "वन क्लिक डीबीटी" के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण समारोह

Views

फतेहपुर मा० मुख्यमंत्री जी, उ०प्र० सरकार के कर कमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अर्न्तगत संचालित किसानों के सम्बन्धित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को "वन क्लिक डीबीटी" के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण समारोह कार्यक्रम*
   मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5-कालीदास मार्ग लखनऊ से अपने कर कमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अंतर्गत संचालित किसानों के सम्बन्धित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को "वन क्लिक डीबीटी" के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पूर्वान्ह 10:00 बजे  गाँधी सभागार, कलेक्ट्रेट, फतेहपुर में देखा व सुना गया।  
   कार्यक्रम में श्री पवन कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी, डॉ0 अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), श्री सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, श्री रंजीत चौरसिया, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, श्री गोपाल कृष्णा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, तहसीलदार, सदर, श्री कुंवर सेन गंगवार, जिला सलाहकार, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), तेलियानी, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार, तेलियानी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी कृषक उपस्थित रहे है।

मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अर्न्तगत संचालित योजनाओं की क्षतिपूर्ति वितरण एवं अन्य कार्यक्रम हेतु आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कृषकों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु जनपद फतेहपुर के कृषकों को 2.51 करोड की क्षतिपूर्ति राशि 10180 लाभार्थी कृषकों एवं प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण के अंतर्गत 175 करोड 3500 परिवारों के खाते में "वन क्लिक डीबीटी" के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रदान कर लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री फसल योजना के अंतर्गत जनपद के एक कृषक को अधिकतम मु0-237714 रू0 की क्षतिपूर्ति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा आपदा मित्रों को बचाव राहत किट एवं जीवन बीमा लाभ का सुरक्षा कवर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी एवं प्रदेश के समस्त अन्नदाता कृषक भाइयों से दैवीय आपदा को दृष्टिगत रखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा हेतु फसल बीमा को अनिवार्य रूप कराये जाने की अपील की गयी ताकि प्रदेश सरकार दैवीय आपदा में कृषकों की फसल की क्षति हो जाने की दशा में तत्काल आर्थिक सहायता फसल बीमा की क्षतिपूर्ति के माध्यम से प्रदान की जा सके।
    उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोदय द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषक श्री ओम मिश्रा, श्री रज्जन, श्री प्रेमचन्द्र, श्री बुद्धीसागर, श्री श्रीकान्त, श्री लक्ष्मीकान्त एवं श्री विजय सिंह आदि को एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी कृषकों / परिवार को क्षतिपूर्ति की चेक प्रदान कर योजना से लाभान्वित किया गया।

0/Post a Comment/Comments