डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर बचाव व जागरूकता अभियान
Views
फतेहपुर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर बचाव व जागरूकता अभियान साई सिटी इंटर कॉलेज जयरामनगर,सेंट जेवियर्स हाईस्कूल व महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चलाया गया।डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को बताया कि स्वस्थ जीवन शैली,संतुलित आहार,नियमित व्यायाम,योग इत्यादि तथा नशा,तम्बाकू व कैंसरकारी उत्पादों से दूर रहकर हम कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बच सकते हैं।साथ ही सभी बच्चों को कैंसर से लड़ रहे मरीजों,बचे हुए लोगों व उनके परिवारों को हर सम्भव भावनात्मक और सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए शपथ दिलाई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन सिंह गौर,प्रियंका गुप्ता व प्रमोद कुमार त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक एवं प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।
Post a Comment