उत्तम उद्योग व्यापार मंडल का प्रथम स्थापना दिवस संपन्न: व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प

Views

फतेहपुर। व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ 'उत्तम उद्योग व्यापार मंडल' ने आज अपना प्रथम स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की और भविष्य की रणनीतियों को साझा किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि उत्तम उद्योग व्यापार मंडल' के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। आज हम अपनी स्थापना का एक वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। कहने को तो एक वर्ष बहुत छोटा समय होता है, लेकिन हमारे लिए यह साल संघर्ष, सेवा और संगठन की शक्ति को पहचानने वाला रहा है।
पिछले 365 दिनों में हमने सिर्फ सदस्य नहीं जोड़े, बल्कि एक परिवार बनाया है। चाहे वो रात के अंधेरे में किसी व्यापारी भाई की समस्या हो या दिन के उजाले में प्रशासन के सामने अपनी हक़ की आवाज़ बुलंद करना—हमारा संगठन हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा।
हमने 'व्यापारी एकता' के जिस बीज को एक साल पहले बोया था, आज वो एक नन्हे पौधे के रूप में मुस्करा रहा है। युवाओं के जोश और अनुभवी बुजुर्गों के मार्गदर्शन ने हमें वो ताकत दी है जिससे हम फतेहपुर के हर बाज़ार में एक नई पहचान बना सके हैं।
आइए, आज हम संकल्प लें कि आने वाले वर्षों में हम व्यापारिक हितों की रक्षा और समाज सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।मात्र एक वर्ष की लघु अवधि में संगठन ने जिले के व्यापारियों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर छोटे-बड़े व्यापारी की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।
जिलाध्यक्ष  मनोज साहू ने संगठन की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए बताया कि भिटौरा बाईपास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नया संपर्क कार्यालय खोलने से व्यापारियों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव के तालमेल से संगठन लगातार फल-फूल रहा है।
इस मौके पर आकाश सिंह भदौरिया के नेतृत्व वाली युवा टीम ने भी अपनी सक्रियता दर्ज कराई। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में व्यापारिक एकता को और सुदृढ़ करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यापारी तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जय किशन,श्रवण दीक्षित,प्रेमदत्त उमराव,संदीप श्रीवास्तव,अनिल महाजन,गंगासागर,शिवप्रसाद ,संजय गुप्ता ,संजय सिंह,नरेश गुप्ता,अभय सोनी,वीरेंद्र लोधी,सलामत अली,भंवर सिंह,सोनू शुक्ला ,सरताज,अरसलान जाफरी,समीर मिश्रा,अभिषेक साहू,विकास कश्यप, इसराइल ,सोनू शुक्ला,साहिल बख्शी,राहुल शर्मा ,नरेश गुप्ता, ब्रह्मानंद द्विवेदी,शिवम त्रिवेदी सहित जिले के दर्जनों प्रमुख व्यापारियों ने शिरकत की और संगठन को और सशक्त बनाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी गई और व्यापारियों की एकता के नारे लगाए गए।

0/Post a Comment/Comments