भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम के नेतृत्व में नहर कॉलोनी के नीचे भवन में मासिक बैठक संपन्न हुई।

Views फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम के नेतृत्व में नहर कॉलोनी के नीचे भवन में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में गांव-गांव पंचायत करने की रूपरेखा तय की गई। तहसीलों में होने वाली मासिक बैठक को बृहद रूप में किया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा गांव में स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए थाने में किसानों की समस्या नहीं सुनी जाती है। अगर पुलिस अपना रवैया नहीं बदला तो बड़ी पंचायत की जाएगी। सदर अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। वह सभी जांचों की व्यवस्था करवाई जाए। दवा की उपलब्धता भी की जाए किसान दिवस तहसील दिवस थाना दिवस आए हुए किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए। अन्ना जानवरों की रोकथाम की जाए। उपरोक्त समस्याओं का अगर प्रशासन द्वारा समाधान नहीं किया जाता तो भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक संबंधित विभागों में पंचायत की जाएगी। आज की मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला प्रभारी एवं जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल, युवा किसान नेता अंकित सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष खागा महेंद्र सिंह भदोरिया, सदर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, बिंदकी तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी व जिला प्रवक्ता अजय प्रजापति, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष छोटे सिंह, अंशु सिंह, व डॉक्टर लल्लन भी मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments